फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mrz news

ओवरलोड माल व प्रपत्र पुर्ण न होने पर तीन वाहनों पर जुर्माना

Fri, 08 Nov 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
mrz news
मिर्जापुर। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गुरुवार को गैपुरा चौराहे के पास से ओवरलोड सामान लेकर जा रहे पिकअप को पकड़कर टैक्स चोरी करने पर 22 हजार का जुर्माना लगाया। इसके पहले बुधवार को मोबाइल स्क्वाड की टीम ने जीटी रोड गोपीगंज के पास से अपूर्ण प्रपत्रों के साथ दिल्ली से सामान लेकर बिहार जा रहे दो वाहनों को पकड़ा। वाणिज्यकर विभाग ने एक वाहन 65 हजार और दूसरे पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह के निर्देश पर मोबाइल स्क्वाड की दोनों टीमें सक्रिय होकर ओवरलोड और बिना प्रपत्रों के सामान ले जा रहे वाहनों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को वाण्ज्यिकर अधिकारी हरिवंश शेखर की टीम ने गैपुरा के पास से एक पिकअप को पकड़ा। नगर के कचरहट्टी से एक व्यापारी बर्तन लेकर इलाहाबाद ग्राहक को बेचने के लिए लेकर जा रहा था। गाड़ी में प्रपत्रों से अधिक सामान दर्ज था। टीम गाड़ी सहित समान को जब्ज कर कार्यालय ले आई। कार्यालय में टैक्स चोरी का 22 हजार रुपये जमा करने पर सामान छोड़ा गया। बुधवार को मोबाइल स्क्वाएड प्रथम की टीम प्रभारी असिस्टेंट कमीश्नर अजय कुमार और द्वितीय की टीम धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में जीटी रोड पर गोपीगंज के पास से दो गाड़ियों को रोका। एक ट्रक दिल्ली के ग्रेट बंगाल ट्रांसपोर्ट का था। दूसरा ट्रक अपना रोड कैरिया ट्रांसपोर्ट का था। दोनों ट्रक दिल्ली से सामान लेकर बिहार और झारखंड डिलीवरी के लिए जा रही थी। वाणिज्य कर की टीम ने एक ट्रक से कपड़ा और जूता आदि सामान बरामद किया। ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि दोनों गाड़ियों के पास सामान का इन वायस, बिल्टी और ईवे बिल नहीं था। इसमें आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट पर 65 हजार और अपना रोड कैरियर ट्रांसपोर्ट पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed