{"_id":"6a4172c07de6ca2b6001588d","slug":"mp-couple-killed-two-children-survive-four-injured-as-car-collides-with-truck-at-130-am-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156237-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रात डेढ़ बजे ट्रक से टकराई कार, मप्र के दंपती की मौत, दो बच्चे बचे, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रात डेढ़ बजे ट्रक से टकराई कार, मप्र के दंपती की मौत, दो बच्चे बचे, चार घायल
विज्ञापन
क्षेत्र के रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव के पास ट्रक से टकराई कार। स्रोत- सोशल
संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव के पास शनिवार रात डेढ़ बजे कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार विकास ताम्रकार (35) और पत्नी सोनम (31) की मौत हो गई।
वहीं चार लोग घायल हो गए। हादसे में सवार दंपती के दोनों बेटे चार वर्षीय शिवांश अैर डेढ़ वर्षीय रूद्र बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल दंपती को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया।
विकास के साले हिमांशु ताम्रकार ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के बरही निवासी विकास ताम्रकार एक समाचार पत्र में पत्रकार थे। परिजनों और रिश्तेदारों संग कार से शनिवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने गए थे।
विज्ञापन
देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह गांव में पहुंचे तो कार ट्रक में उस समय पीछे से टकरा गई जब चालक ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर रहा था।
हादसे में विकास (35) व पत्नी सोनम (31), कार चालक हीरालाल (23) निवासी छिबिया जिला कटनी, हिमांशु ताम्रकार (27) निवासी उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश, सक्षम (17) निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश व राधा (40) निवासी नागौद जिला सतना मध्य प्रदेश घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले गई। जहां चिकित्सक ने विकास और पत्नी सोनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास की बहन राधा की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
कार चालक हीरालाल, हिमांशु व सक्षम की हालत सामान्य होने पर चिकित्सक ने रविवार सुबह घर जाने की इजाजत दे दी।
हिमांशु ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ। ट्रक चालक हाईवे पर ट्रक को आगे पीछे कर रहा था। उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई।