{"_id":"675f2b37eee365e8af0c2bf4","slug":"motor-bike-rider-dies-in-accident-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-823688-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर स्थित मुजेहरा कला के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाने के पूरे गांव निवासी अनिल पटेल (50) जरूरी काम से बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में मुजेहरा कला गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से उन्हें मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।