{"_id":"657a050b8dd2a1be2b0c3a84","slug":"mother-was-hanging-from-the-noose-and-daughter-was-crying-holding-her-leg-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-9698-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: फंदे से लटकी थी मां और पैर पकड़ कर रोेती रही बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: फंदे से लटकी थी मां और पैर पकड़ कर रोेती रही बेटी
विज्ञापन
जिगना। रामपुर हंसवार गांव में मंगलवार की रात अपने दो मासूम बच्चों के साथ कमरे में सो रही मां ने किसी समय फंदे से लटक कर जान दे दी। बुधवार को सुबह कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन पास गए। दरवाजा नहीं खुलने पर तोड़कर अंदर गए। अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। मां फंदे पर लटकी थी और बेटी मां के पैर पकड़ कर रो रही थी। परिजनों ने महिला को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव निवासी प्रकाशचंद ने अपनी इकलौती पुत्री खुशबू की शादी वर्ष 2020 में लाकडाउन के दौरान जिगना के रामपुर हंसवार गांव निवासी कमलेश कुमार के साथ की थी। कमलेश की पत्नी खुशबू (27) मंगलवार की रात अपनी दो साल की पुत्री और छह माह के पुत्र के साथ सोने के लिए अपने कमरे में गई। बुधवार को सुबह बच्चों के काफी समय तक रोने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास गए। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने खुशबू को आवाज लगाई, परंतु कोई जवाब नहीं आया। अंदर से बंद दरवाजे की कुंडी तोड़कर देखा तो खुशबू फंदे पर लटकी थी। पुत्री मां के पैरों को पकड़ कर रो रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी मंजरी राव और प्रभारी थानाध्यक्ष कमल टावरी ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुशबू का पति कमलेश कुमार गुजरात में नौकरी करता है। घर पर कमलेश की मां धनपत्ती व पत्नी रहती थी। कमलेश के दो भाई महेश व अमरेश गांव में ही अलग रहते हैं। खुशबू के पिता ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मंजरी राव ने बताया कि महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक गई है। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों की तहरीर पर पति कमलेश, सास और जेठ अमरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।