फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mother-son Scorched under suspicious circumstances against land occupation

जमीन कब्जे में के विरोध में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे-मां-पुत्र

Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
mother-son Scorched under suspicious circumstances against land occupation
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के तम्मनपट्टी गांव में सोमवार की सुबह जमीन कब्जे का विरोध करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक महिला और उसका पुत्र झुलस गया। किसी तरह आग बुझा कर दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर दिया गया। इससे आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ कछवां-राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिला की पुत्री ने तेजाब फेंकने और असलहे के दम पर जमीन कब्जे का आरोप लगाया। सूचना पर एसडीएम और सीओ के बाद आईजी पीयूष श्रीवास्तव, डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच में पाया कि कब्जे के विरोध में महिला ने स्वयं आग ली है। तीन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसडीएम और सीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

ईश्वरपट्टी गांव निवासी छोटेलाल भारती ने 28 वर्ष पहले मिश्रपुरा निवासी अछैवर सिंह से कछवां-चुनार मार्ग पर एक विस्वा जमीन खरीदी थी। जमीन के सामने छोटेलाल ने सब्जी की दुकान खोली। जमीन को लेकर मेड़िया गांव निवासी जय कृष्ण से विवाद चल रहा था। 25 दिन पहले जमीन की पैमाइश भी कराई गई। रविवार को जमीन पर जय कृष्ण पक्ष के लोग पहुंच कर नीवं की खोदाई करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से छोटेलाल की पत्नी 45 वर्षीय मीना देवी झुलसने लगी। उसे बचाने में उनका पुत्र 15 वर्षीय अंकित भी झुलस गया। किसी तरह से आग बुझा कर दोनों को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर अदलपुरा चौकी प्रभारी संजय यादव और कोतवाल राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने कछवां-चुनार राजमार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर और सीओ चुनार सुशील कुमार यादव मौके पर पहुंच कर पौन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। एसपी ने झुलसी महिला के पुत्री से बात कर बयान लेकर मामले की छानबीन की। जांच कर मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। महिला को जलाए जाने की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

पुत्री का आरोप फेंका तेजाब, दिखाई पिस्टल
जमीन कब्जे के दौरान आग लगने से झुलसी मीना देवी की पुत्री चंदा ने बताया कि सब्जी की दुकान पर उसके माता-पिता और भाई थे। इस दौरान 40 की संख्या में विपक्षी मौके पर पहुंचे और जमीन कब्जे के लिए खोदाई करने लगे। मां ने कहा कि नापी हो गई है। नापी में जो हिस्सा आएगा, वो ले लिजिएगा, पर विपक्षियों ने मां और भाई के ऊपर तेजाब फेंक दिया। पापा बचाने गए तो उनको पकड़कर पिस्टल दिखाई। तेजाब फेंकने के बाद विपक्षियों ने सलाई से आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में महिला आग लगाने का प्रयास करती दिख रही
सीखड़। घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महिला आग लगाते दिख रही है। महिला कई बार माचिस जलाने की कोशिश करती है। इस दौरान उसका पति और पुत्र उसे रोकते हैं। इस बीच माचिस जलाते ही आग उसके पूरे शरीर को पकड़ लेती है। जिसे बुझाने में उसका पुत्र भी झुलस गया है। पुलिस भी वीडियो को सत्य मानकर महिला द्वारा ही स्वयं को आग लगाने की बात कह रही है पर वीडियो में सिर्फ माचिस जलाने पर आग लगती दिख रही है। उसकी पुत्री ने विपक्षी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस वीडियो में दिख रहे दृश्य को सही मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed