फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mother sentenced to life imprisonment for killing three children by throwing them in a well

Mirzapur News: तीन बच्चों को कुएं में फेंककर हत्या करने वाली मां को उम्रकैद की सजा

Thu, 31 Jul 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mother sentenced to life imprisonment for killing three children by throwing them in a well
मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव में दो वर्ष पहले कुएं में फेंककर तीन बच्चों की हत्या करने वाली मां को अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जहीब जेहरा ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही, 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के पजरा गांव निवासी श्यामधर कोल ने तहरीर देकर बताया था कि पुत्र अमरघीज, उसकी पत्नी सुधा उर्फ चंदा देवी अपने तीन बच्चों आकाश, कृति, अन्नू के साथ अलग रहती थी। पुत्र अमरघीत दो महीने से कमाने के लिए मुंबई गया था। दो जून 2023 की रात दो बजे पारिवारिक कलह के कारण बहू सुधा उर्फ चंदा ने अपने तीनों बच्चों को घर के सामने कुएं में फेंक दिया। उसके बाद घर में आग लगा दी। नींद खुली तो गांव वालों की मदद से आग को बुझाया गया। बच्चों को खोजने लगे तो नहीं मिले।
विज्ञापन

बहू सुधा ने बताया कि तीनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया है। घर में आग लगा दी है। कुएं में देखने पर तीनों बच्चों के शव मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवाहों के बयान और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अपर जिला व सत्र न्यायाधीश जहीब जेहरा ने कहा कि सुधा गुस्सैल प्रकृति की है। पति मुंबई था। वह बच्चों के साथ अलग रह रही थी। पहले भी उसने दो बच्चों को नहर में फेंक दिया था, जिन्हें गांव वालों ने बचाया था। घटना के समय कोई और नहीं था। इससे स्पष्ट होता है कि सुधा ने बच्चों को कुएं में फेंककर हत्या की है। दोषी सुधा को आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed