-श्री राम जन्मोत्सव की सफलता के लिए स्टेशन परिसर से निकली यात्रा में शामिल हुईं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं
मिर्जापुर। राम नवमी से पहले बुधवार को श्री राम जन्मोत्सव भव्य शोभायात्रा समिति की तरफ से मातृ शक्तियों ने स्कूटी से जन जागरूकता रैली निकाली। स्टेशन रोड से यात्रा शुरू होकर नगर के संगमोहाल, कच्ची सड़क, रतनगंज, तेलियागंज, घंटाघर, वासलीगंज, बसनई बाजार, मुकेरी बाजार समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से इलाका गूंज रहा था। मातृ शक्तियों की तरफ से फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी हैं, भारत की हर एक नारी बनके झांसी की रानी, जय भवानी जय श्री राम, राम ने उत्तर दक्षिण जोड़ा भेद भाव को मिटाया ,नारी तू अबला नहीं सबला हो ,वीरांगनाओं का यही संकल्प राष्ट्र की रक्षा हमारा संकल्प ,घर घर दुर्गावाहिनी घर घर संस्कार ,जय जगदंबा भवानी, भारत माता की जय, वंदे मातरम, गर्व से कहो हम हिंदू हैं के नारो का जयघोष किया। स्कूटी यात्रा को सफल बनाने में दिव्या, पूर्व प्राचार्य वीना सिंह, शिखा अग्रवाल, पूनम चौरसिया, सपना सिंह, शैफाली जैन, पूनम केसरी, गुंजा गुप्ता, सोनम चतुर्वेदी, सीमा खत्री, सारिका मैनी, सोनी भारती, सोनम पांडेय, ज्योति गुप्ता, भावना बरनवाल, संगीता सिंह गहरवार आदि रहीं।