{"_id":"66250602fac1c361bf02a4d3","slug":"mother-and-son-died-in-road-accident-after-collision-with-magic-vehicle-in-mirzapur-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur Accident: मैजिक वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur Accident: मैजिक वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे मां-बेटे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 21 Apr 2024 05:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:56 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास पैदल जा रहे मां-बेटे को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास झाड़- फूंक कराकर पैदल घर जा रहे मां-बेटे को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
कछवां क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर निवासी सीता देवी (35) अपने पति बनारसी व पुत्र शशिकांत के साथ गौरही गांव में झाड़- फूंक कराने गई थी। सीता देवी अपने पति व पुत्र के साथ झाड़-फूक कराकर पैदल अपने घर जा रही थी कि ग्राम नारायणपुर के पास मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे सीता देवी व उसके पुत्र शशिकांत को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर चौकी प्रभारी जमुआ व प्रभारी थाना कछवां मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा सीता देवी व शशिकांत को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना कछवां पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष संजीत बहादुर ने बताया कि मैजिक की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई है।
