फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More than 75% voting

75% से ज्यादा हो मतदान

Sat, 07 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
More than 75% voting
तीन से सात दिनों के अंदर होगा शिकायतों का निस्तारण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सूबे के हर जिले में 70 से 75 फीसदी वोटिंग कराने का लक्ष्य अधिकारियों को सौंपा है। इसके गांव-गांव चौपाल लगाकर और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। पिछले चुनाव में सूबे में 60 से 65 फीसदी तक मतदान होता रहा है। जिन इलाकों में कम वोटिंग होती है, उनमें विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 


 जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मीडिया को बताया कि आमतौर पर क्रिटिकल बूथों पर कम मतदान होता है। उप जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वे उन इलाकों में जाकर पता करें कि लोग वोट डालने क्यों नहीं जाते हैं।  ऐसे मतदान स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है। ऐसे इलाकों में चौपाल लगाई जाएगी और लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।  
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि कॉलेजों में मतदान बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील बूथों में बदलाव होता रहता है। पोलिंग स्टेशनों की संख्या 1781 और  पोलिंग सेंटरों की संख्या 1259 है। 12 जनवरी को इसमें बदलाव हो सकता है। वहां मतदान करने वालों के अनुभव के आधार पर क्रिटिकल बूथों पर वोटिंग बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को मतदान ड्यूटी में छूट तभी मिलेगी जब वे गर्भवती हों। बताया कि जिले में निर्वाचन की अधिसूचना नौ फरवरी को जारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed