फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   More sensitive polling stations in the district

जिले में सामान्य से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र

Sun, 04 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
More sensitive polling stations in the district
मिर्जापुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की सरगर्मी शुरू हो गई है। प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। बदली परिस्थितियों में शांतिपूर्वक चुनाव कराना एक कठिन काम है। विशेषकर उस दशा में जब सामान्य से अधिक संवेदनशील मतदान केंद्र हों। इनके लिए प्रशासन अपनी व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 373 संवेदनशील, 110 अति संवेदनशील प्लस व 267 अति संवेदनशील मतदान केंद्र चिहित किए गए हैं। हालांकि 1116 मतदान केंद्रों में से 366 मतदान केंद्रों को सामान्य की श्रेणी में रखा गया है। इसका निर्धारण पिछले चुनाव की घटनाओं को लेकर किया गया है। कहीं किसी भी जगह अमन चैन को लेकर कोई विवाद न हो, कोई खतरा न हो। इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव के लिए 1116 मतदान केंद्र और 2838 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसमें से सामान्य 366, संवेदनशील 373, अतिसंवेदनशील 267 और अतिसंवेदनशील प्लस 110 मतदान केंद्र चिहित किए गए हैं। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में कई जगह मारपीट की घटनाएं हुई थी। सिटी ब्लाक के ग्राम पंचायत अघौली में प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की घटना हुई थी। इसके साथ ही विकास खंड छानबे के गौरा स्थित पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय गौरा में भी पुलिसकर्मियों से मारपीट के साथ ही मतपेटियों में पानी डालने की घटना घटित हो चुकी है। पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने 19 जोन और 137 सेक्टर बनाते हुए वहां पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती किया है। जिले में धारा 144 पहले से ही लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed