मिर्जापुरः लूट के लिए बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
कटरा थाना क्षेत्र में इन दिनों मारपीट, छिनैती, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। पेहटी के चौराहा पर मां और दो पुत्रों पर जानलेवा हमले का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि रविवार देर रात अनगढ़ में बाइक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में हाल के दिनों में मारपीट, छिनैती, चोरी जैसी वारदातें थम नहीं रही हैं। बीती रात क्षेत्र के अनगढ़ रोड पर लूट के लिए बदमाशों ने बाइक सवार युवकों पर हमला बोल दिया। लाठी- डंडा और ईंट-पत्थर से हुए हमले में एक युवक की हालत गंभीर है। उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
कटरा थाना क्षेत्र में इन दिनों मारपीट, छिनैती, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। क्षेत्र के पेहटी के चौराहा पर मां और दो पुत्रों पर जानलेवा हमले का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि रविवार देर रात अनगढ़ में बाइक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। क्षेत्र के बेलखरिया का पुरा निवासी मुकेश मिश्रा (26) अपने मित्र सुशील चौबे के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
अनगढ़ के पास घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर लाठी- डंडा और ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। मोहल्ले वालों ने परिजनों को सूचना देकर आननफानन मुकेश को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जौनपुऱः पुरानी रंजिश में सोते समय वृद्ध को मारी गोली
जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में रविवार देर रात घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे वृद्ध को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली गर्दन में लगी है। वृद्ध की हालत नाजुक है। वाराणसी के रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इस मामले को 27 साल पहले हुई एक हत्या को लेकर चल रहे प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुरारा निवासी इंद्रसेन सिंह (65) बीती रात अपने घर के सामने मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज पर परिजनों की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो इंद्रसेन सिंह लहूलुहान थे। उनके गर्दन में गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। आननफानन परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। केराकत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभु सत्यवादी सिंह व उसके पुत्र निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक फरार आरोपी चंदन सिंह की तलाश की जा रही है।
गाजीपुरः युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
मृतक रविवार रात से ही गायब था। रात में परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका कहीं अता पता नहीं चला। सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़ंकप मच गया। वो मौके पर पहुंचे। शव को देखकर बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।