फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Uncontrolled Bolero entered the shop trampling people, railway employee killed, three injured, one r

Mirzapur: लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, रेलवे कर्मचारी की मौत, तीन घायल, एक रेफर

Tue, 09 May 2023 12:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 May 2023 12:15 PM IST
सार

प्रयागराज निवासी प्रयाग (52) लूसा रेलवे स्टेशन पर ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे लूसा से ड्यूटी के लिए कर्मा स्टेशन जा रहे थे। ददरा बाजार के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Mirzapur: Uncontrolled Bolero entered the shop trampling people, railway employee killed, three injured, one r
Mirzapur: लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुसी अनियंत्रित बोलेरो, रेलवे कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो ने रेलवे कर्मचारी समेत तीन को टक्कर मारते हुए परचून के दुकान में जा घुसी। घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले जाया गया। जहां रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में घायल बोलेरो चालक को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दो राहगीरों का  प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: राजस्थान से वाराणसी की पहाड़िया मंडी आ रही पिकअप हरहुआ में पलटी, सड़क पर दूर-दूर बिखरे बैंगन
विज्ञापन

प्रयागराज निवासी प्रयाग (52) लूसा रेलवे स्टेशन पर ट्राली मैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे लूसा से ड्यूटी के लिए कर्मा स्टेशन जा रहे थे। ददरा बाजार के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  बोलेरो ने वहां दो अन्य राहगीरों को धक्का मारते हुए दुकान के बाहर खड़ी तीन बाइकों को टक्कर मार परचून की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचून दुकान मालिक राधेश्याम घर में थे। जिससे उनकी उनका जान बच गई। दोनों घायलों में बाबू (18) व सुनील (22) निवासी पतेरी को हल्की चोट आई। जो अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में करा कर ऑटो से घर चले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल रेलवे कर्मचारी व चालक को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण का रेलवे कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक बाबूराम (30) निवासी मगरदहा का गंभीर अवस्था में  प्राथमिक उपचार कर मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed