{"_id":"65feb44c5d0dc19f74006c42","slug":"mirzapur-team-won-by-defeating-varanasi-by-a-margin-of-38-33-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-114118-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 38-33 के अंतर से वाराणसी को हराकर मिर्जापुर टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 38-33 के अंतर से वाराणसी को हराकर मिर्जापुर टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
अदलहाट। प्रदेशीय ओपेन आमंत्रण सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मिर्जापुर की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल के रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर की कबड्डी टीम ने वाराणसी को 38-33 के अंतर से पराजित कर प्रदेश में मिर्जापुर जनपद का नाम रौशन किया। यह प्रतियोगिता खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आगरा में 19 से 21 मार्च के बीच संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में मिर्जापुर टीम की कैप्टन रागिनी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। इसके पहले अपने नाट आउट (सेमी फाइनल) मुकाबले में गाजीपुर को 37- 36 के अंतर से पराजित कर फाइनल में पहुंची थी। टीम मैनेजर हुबलाल (सचिव जिला कबड्डी) के संरक्षण में अपने लीग मैच में मिर्जापुर ने बागपत को 40-32, आजमगढ़ को 30 -15, मुजफ्फरनगर को 41-31, आगरा को 38-30 के अंतर से पराजित कर फाइनल तक का सफर तय किया था। मिर्जापुर टीम को चैंपियन बनाने में टीम में रागिनी (कैप्टन), आंचल मौर्या, अंजली, शालिनी यादव, प्रिया गौतम, ईशा पूनम, सोनम, पूनम, रंजना, सरोज, निधि सिंह, प्रिया बिंद ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रदेश की बागपत, आजमगढ़, मुजफ्फर नगर, आगरा, प्रयागराज, गाजीपुर, शामली, वाराणसी, मिर्जापुर, मथुरा की बेस्ट टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस कामयाबी पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता रामपाल, क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव एसपी त्रिपाठी, मंडली क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल, जनपदीय क्रीड़ा सचिव प्रवीण कुमार सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी है।