{"_id":"68effff562ba6abc5c0bfaa0","slug":"mirzapur-sub-junior-team-became-runner-up-in-the-state-kabaddi-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-141979-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रदेशीय कबड्डी में मिर्जापुर सब जूनियर टीम बनी उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रदेशीय कबड्डी में मिर्जापुर सब जूनियर टीम बनी उप विजेता
विज्ञापन
प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में उप विजेता कप के साथ मिर्जापुर मंडल की टीम। - सोशल मीडिया
नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो- 36
संवाद न्यूज एजेंसी अदलहाट। मिर्जापुर मंडल की सब जूनियर कबड्डी टीम ने नोएडा के नोएडा एजुकेशन एकेडमी में बुधवार को 13 से 15 अक्तूबर के बीच संपन्न हुआ। प्रदेशस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में उप विजेता बनकर मंडल का नाम रोशन किया है। सचिन मिश्रा, अजय यादव, प्रांशु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को फाइनल कबड्डी मुकाबला मिर्जापुर मंडल व बनारस मंडल के बीच खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबले में बनारस मंडल जीत अपने नाम किया। इसके पहले प्री-क्वार्टर में मिर्जापुर मंडल ने सैफई हॉस्टल को 30-24 के अंतर से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। जहां शानदार प्रदर्शन के साथ ताल ठोककर अमेठी हॉस्टल को 37-22 को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। टीम की एक जुटता खेल ने सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए रोमांचक मुकाबले में 42-39 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर मंडल ने अपने विरोधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वाराणसी ने दो अंकों की बढ़त के साथ 13 पर पहुंच गई। इसके बाद मिर्जापुर मंडल ने खेल और समय को शानदार ढंग से संभाला और शानदार वापसी की। लेकिन खेल के रोमांचक क्षण में मिर्जापुर मंडल 42-39 से हार गई। इस कामयाबी पर खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह, संतोष यादव, जिला कबड्डी एसोसिएशन सचिव हुबलाल ने टीम को बधाई दी है।