फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur road accident 11 Kanwariyas injured in pickup and truck collision

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार 11 कांवड़िये घायल, बाबा धाम से जल चढ़ाकर लौट रहे थे श्रद्धालु

Tue, 29 Jul 2025 05:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 05:45 PM IST
सार

Mirzapur News: कांवड़ियों से भरी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर में दी। हादसे में 11 कांवड़िये घायल हो गए। सभी घायलों को आनन- फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Mirzapur road accident 11 Kanwariyas injured in pickup and truck collision
हादसा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी अटारी हाईवे पर मंगलवार की सुबह चार बजे कांवड़िया सवार पिकअप को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप में सवार करीब 11 कांवड़िया घायल हो गए। आनन- फानन सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
देहात कोतवाली के बरकछा के पास वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक पिकअप खड़ी थी। जिसमें 18 कांवड़िया सवार थे। पीछे से एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ियों में से 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी कावड़िया बाबा धाम से जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। मौके पर अपर जिला अधिकारी,  अपर पुलिस अधीक्षक नगर भी पहुंचे। हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सभी लोग जनपद कुशीनगर के थाना कसया के रहने वाले हैं। जिनको वाहन की व्यवस्था कर उनके जनपद को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; हत्या का 24 घंटे में खुलासा: बदले की आग में जल रहे थे आरोपी, तड़पा- तड़पा कर ली थी शख्स की जान; गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed