फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: Measurement of land required for Vindhyachal Corridor started, n the third phase, the proposed 1796 square meters of additional land is to be acquired.

मिर्जापुर: विंध्याचल कॉरिडोर के लिए जरूरी भूमि की पैमाइश शुरू, तीसरे चरण में प्रस्तावित 1796 वर्ग मीटर अतिरिक्त भूमि का होना है अधिग्रहण

Mon, 29 Nov 2021 10:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur: Measurement of land required for Vindhyachal Corridor started, n the third phase, the proposed 1796 square meters of additional land is to be acquired.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में विंध्य कॉरिडोर के लिए तीसरे चरण में प्रस्तावित 1796 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि खरीदने के लिए सर्वे शुरू हो गया। पीडब्लूडी, नगरपालिका व राजस्व विभाग के कर्मचारी पुराने वीआईपी मार्ग पर शाम चार बजे के करीब सर्वे के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

 
 विंध्यवासिनी कॉरिडोर के लिए 1796 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। मंदिर तक जाने वाले चार प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वारों के निर्माण तथा जन सुविधाओं के विस्तार के लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता संबंधी पत्र सहायक पर्यटन अधिकारी की ओर से भेजा गया था। संयुक्त निदेशक पर्यटन ने महानिदेशक पर्यटन को पत्र लिखकर आवश्यक भूमि के लिए सर्वे कराने व भूमि के मूल्यांकन के लिए जिलाधिकारी मिर्जापुर को आवश्यक निर्देश के लिए लिखा है। 18 सदस्यीय दल ने इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चिह्नित भवनों, भूमि का सहमति के साथ अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


1796 वर्ग मीटर भूमि में सबसे अधिक मंदिर के उत्तर पूर्व तरफ, कोतवाली गली प्रवेश द्वार निर्माण के लिए तीन खंडों में 270 -270 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है। इसी प्रकार पुरानी वीआईपी मार्ग के पर प्रवेश द्वार के लिए 219 वर्ग मीटर की जरूरत बताई गई है। मंदिर परकोटा तथा कोतवाली गली से संलग्न प्रवेश प्रांगण के लिए 765 वर्गमीटर भूमि की जरूरत बताई गई है। मंदिर परकोटा से पश्चिमी प्रवेश के लिए 122 वर्ग मीटर तथा परकोटा के दक्षिण तरफ 150 वर्गमीटर जमीन का अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी, प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्यवासिनी कॉरिडोर के लिए आवश्यक भूमि के संबंध में शासन से पत्र मिला है। उस आधार पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दे दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed