{"_id":"688f43e092403684a7093f27","slug":"mirzapur-flood-took-two-lives-screams-broke-out-as-soon-an-innocent-drowned-painful-accident-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाढ़ ने ली दो जिंदगी...किशोर के डूबते ही मची चीख-पुकार; पानी में नहाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाढ़ ने ली दो जिंदगी...किशोर के डूबते ही मची चीख-पुकार; पानी में नहाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
Sun, 03 Aug 2025 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:36 PM IST
सार
यूपी के मिर्जापुर जिले में बाढ़ में डूबने से दो मासूम किशोरों की माैत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के बजहां गांव के सामने गंगा की बाढ़ के पानी में नहाते समय दो किशोर गड्ढे में फंसने से डूब गए। आस-पास के लोगों ने उनको बाहर निकला। तब तक उनकी मौत हो गई थी। उनका तीसरा साथी किसी तरह बाहर निकला था।
विज्ञापन
बजहां गांव निवासी प्रीतम यादव (16) पुत्र जितेंद्र यादव अपने मित्र गणेश यादव (15) पुत्र रमाशंकर यादव निवासी प्रेम का पूरा और एक अन्य साथी के साथ बाढ़ के पानी में नहाने के लिए बजहां गांव के सामने नहर के पास स्थित पुलिया तक चले गए। पुलिया के पास खेत में गड्ढा किया गया था। उसमें भी बाढ़ का पानी भरा था। नहाते समय गड्ढे से अनभिज्ञ दोनों किशोर गड्ढे में जाने से फंस गए। उनके साथ तीसरा साथी किसी तरह गड्ढे से निकलकर चला गया। शोर सुनकर गड्ढे में फंसे किशोर को निकालने के लिए आस-पास के लोग पहुंचे पर उसे बचा नहीं सके।
विज्ञापन
दोनों डूब गए। लवकुश पटेल अपने तैराक साथियों के साथ पानी में कूदा और दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी। मौत सूचना मिलने पर बजहां और प्रेम का पूरा गांव में मातम छा गया। दोनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। मृतक प्रीतम यादव मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें है। उसके पिता ट्रक चालक है। मृतक गणेश यादव के पिता रामाशंकर यादव मुंबई में ऑटो चालक है। गणेश दो भाई एक बहन में बड़ा था। सूचना पर सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया।
विज्ञापन
गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक जगह पर पानी इकठ्ठा था। जहां दोनों नहा रहे थे। इस दौरान गड्ढे दोनों की डूबने से मौत हो गई। -अमर बहादुर, सीओ सदर