फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur, fire in Drugstore

दवा की दुकान में लगी आग

Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
mirzapur, fire in Drugstore
शहर के तहसील चौराहा स्थित एक दवा की दुकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भोर में आग पर काबू पाया जा सका। मेडिकल शॉप में रखी दवा इत्यादि जलकर खाक हो गई। लाखों के नुकसान का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

संदीप जायसवाल की तहसील चौराहा पर संदीप मेडिकल के नाम से दवा की दुकान है। हर रोज की तरह बुधवार को भी वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब दो से 2:30 बजे के बीच दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब दुकान से धुआं निकलने लगा तो स्थानीय लोगों ने मेडिकल स्टोर मालिक को फोन कर सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू हो गया। दुकान का शटर आग के चलते जाम हो जाने और देर से खुलने के चलते आग ने भयानक रूप अख्तियार कर लिया। मेडिकल की दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed