फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur: During the liquor party, Munshi and JCB driver beat the watchman to death with sticks

Mirzapur : दारू पार्टी में मुंशी और जेसीबी चालक ने की चौकीदार की लाठी से पीटकर हत्या, पुलिस जुटी पड़ताल में

Sat, 04 Nov 2023 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 03:31 AM IST
सार

पूछताछ पर प्रथम दृष्टया यह बात प्रकाश में आयी है कि आपस में सब लोग शराब पी रहे थे। इसका साक्ष्य मौके पर मिला है। इसी बीच झड़प हुई जिसमें मुंशी व जेसीबी चालक ने चौकीदार की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Mirzapur: During the liquor party, Munshi and JCB driver beat the watchman to death with sticks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित एक निर्माणाधीन अस्पताल में जेसीबी चालक व मुंशी ने लाठी से पीट कर चौकीदार की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


देहात क्षेत्रान्तर्गत भरूहना के पास निर्माणाधीन अस्पताल में मजदूर, जेसीबी का चालक, मुंशी व चौकीदार रहते है। इनके बीच शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे के बीच आपस में झड़प हुई जिसमें जेसीबी चालक व मुंशी ने झगड़े के दौरान चौकीदार के ऊपर घातक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। 
विज्ञापन

सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन व अन्य  पुलिस उच्चाधिकारी व डॉग स्कवाड, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन में बताया कि जेसीबी चालक व मुंशी को हिरासत में लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ पर प्रथम दृष्टया यह बात प्रकाश में आयी है कि आपस में सब लोग शराब पी रहे थे। इसका साक्ष्य मौके पर मिला है। इसी बीच झड़प हुई जिसमें मुंशी व जेसीबी चालक ने चौकीदार की हत्या कर दी। मृतक के शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed