फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   mirzapur Bhokanala embankment is broken destruction in the villages

मिर्जापुरः तटबंध टूटा तो गांवों में होगा तबाही का मंजर, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
mirzapur Bhokanala embankment is broken destruction in the villages
जमालपुर क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान उफ़ान पर भोकानाला - फोटो : MIRZAPUR
जमालपुर । क्षेत्र के दर्जन भर गांव के आवागमन के लिए गुलौरी से मनई मार्ग भोकानाला नाले पर जजर्र पुल को ग्रामीणों के शिक़ायत के बाद तोड़ दिया गया। उसी जगह नया पुल बनाने का कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया था। विभाग की ओर से जून महीने से बनाने के नाम पर गड्ढा खोदा गया जो आज भारी बारिश के दौरान बंद हो गया। तटबंध टूटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों में आशंका व्याप्त है कि यदि यह टूट गया तो दर्जन भर गांवों में तबाही का मंजर होगा।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते भोकानाला अपने उफान पर है। कई जगहों पर पेड़ नाले में गिर गए हैं। मनरेगा से लाखों रुपये खर्च के बाद तटबंध जर्जर है। आधा दर्जन गांव को जोड़ने के लिए भोकानाल पर बना पुल जर्जर होने के बाद तोड़ दिया गया। निर्माण कार्य लोकनिर्माण विभाग को सौंपा गया था। अधिकारी पूरी गर्मी तक कार्य शुरू नहीं करा पाए। जून के अंतिम सप्ताह में कार्य आरंभ किया जो किसानों के लिए मुसीबत बना है। पुल के निर्माण के लिए जगह-जगह बड़े-बड़े गढ्ढे खोद दिए गए हैं। बारिश के चलते तटबंध दरक रहा है। यदि तटबंध टूटा तो दर्जन भर गांवों में तबाही के मंजर से इनकार नहीं किया जा सकता है। गुलौरी ग्राम प्रधान विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते पुल का निर्माण नहीं हो सका। उन्होंने कहा, यदि तटबंध टूटा तो इसके जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग में बैठे अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed