{"_id":"6881c3c06564eb12cf061b97","slug":"mirzapur-24-policeman-line-hazir-including-outpost-in-charge-and-suspended-constable-in-panda-dakshina-dispute-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vindhyachal Dham: पंडा दक्षिणा विवाद में पुलिस की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, आरक्षी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vindhyachal Dham: पंडा दक्षिणा विवाद में पुलिस की कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, आरक्षी निलंबित
Thu, 24 Jul 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:55 AM IST
सार
Mirzapur News: विंध्यवासिनी धाम में पंडों के बीच विवाद के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। धाम चौकी प्रभारी समेत 24 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और एक आरक्षी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विंध्याचल में दक्षिणा को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो कैंची से हमला पाया गया। मामले में उस स्थान पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को निलंबित किया गया है। वहीं धाम चौकी प्रभारी समेत 24 को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र में पंडों के बीच दक्षिणा की बात को लेकर विवाद हुआ। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना में सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा घटना में धारदार हथियार के रूप में कैंची से हमला कर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 20 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में बनेगी नेट जीरो लाइब्रेरी, एक समय में 500 व्यक्ति बैठकर पढ़ सकेंगे
विज्ञापन
पुलिस द्वारा विवेचना में जान से मारने का प्रयास एवं कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं की बढ़ोत्तरी किया गया है। घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद किया गया। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई। उन सभी 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। जिसमें चौकी प्रभारी धाम राजकुमार पांडेय भी शामिल हैं। घटनास्थल के निकट ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी कांताराम को निलंबित कर दिया गया है।