फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Net Zero Library to be built in Varanasi at a cost of 20 crore rupees in varanasi

UP: 20 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी में बनेगी नेट जीरो लाइब्रेरी, एक समय में 500 व्यक्ति बैठकर पढ़ सकेंगे

Thu, 24 Jul 2025 09:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Jul 2025 09:37 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में 20 करोड़ रुपये की लागत से नेट जीरो लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसमें 35,000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। वहीं एक समय पर 500 व्यक्ति लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
Net Zero Library to be built in Varanasi at a cost of 20 crore rupees in varanasi
लाइब्रेरी का 3डी मॉडल - फोटो : वीडीए

विस्तार

शहर में 20 करोड़ रुपये की लागत से अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में नेट जीरो लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। इसका कुल क्षेत्रफल 20,930 वर्ग फीट होगा। इसकी एक समय में 500 व्यक्ति बैठकर पढ़ सकेंगे। इसमें 35,000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। इसको लेकर वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग और एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक उत्तम लाल की उपस्थिति में बुधवार को वीडीए में एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में अग्रसर करने के संकल्प के अनुरूप यह परियोजना एक मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह पुस्तकालय वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से एनएचपीसी लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से विकसित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

Net Zero Library to be built in Varanasi at a cost of 20 crore rupees in varanasi
लाइब्रेरी का 3डी मॉडल - फोटो : वीडीए
स्थापत्य और वास्तुकला में पुस्तकालय का तरंगाकार अग्रभाग (फैकेड) पवित्र गंगा नदी से प्रेरित होगी। इसकी वास्तुकला में पारंपरिक पूजा स्थलों की झलक दिखेगी। यह भवन आधुनिकता और परंपरा का संतुलित संगम होगा। यह सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए बनाया जाएगा। एनएचपीसी लिमिटेड के विभागाध्यक्ष (सीएसआर व एसडी) और वीडीए के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने नेट जीरो लाइब्रेरी परियोजना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

तीन मंजिला बनेगी

Net Zero Library to be built in Varanasi at a cost of 20 crore rupees in varanasi
लाइब्रेरी का 3डी मॉडल - फोटो : वीडीए
इसका विस्तार तीन मंजिलों में होगा। इसमें भूतल के अलावा बहुउद्देश्यीय सभागार, बाल पठन क्षेत्र, कैफेटेरिया, टॉय जोन होगा। पहले तल पर विशाल पठन कक्ष, डिजिटल पुस्तकालय, ऐतिहासिक-सांस्कृतिक दीर्घा, दूसरे तल पर भवन प्रबंधन प्रणाली, जैव विविधता युक्त ग्रीन टैरेस होगा। तीसरे तल पर सतत और स्मार्ट संरचना, सौर ऊर्जा युक्त छत और रिसाव पहचान तंत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed