फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Minister Nandi angry over increasing crimes against women

Mirzapur News: महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध पर मंत्री नंदी नाराज

Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Minister Nandi angry over increasing crimes against women
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जिले में महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध में वृद्धि और कार्रवाई न होने पर उन्होंने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों को महिला अपराध की थानेवार समीक्षा करने तथा संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने अमृत योजना तथा जल जीवन मिशन के प्रस्तावित सभी कार्यों को जनवरी 2024 तक हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। आगाह किया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि रिकार्ड बता रहे हैं कि इस साल जनवरी से अक्टूबर माह तक जनपद में लूट, वाहन चोरी के साथ ही महिलाओं के साथ अपराधों में काफी वृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट होता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि महिला अपराध में वृद्धि पर कितने थानाध्यक्षों पर कार्रवाई हुई है, जिसका जवाब अधिकारी नहीं दे सके। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि थानेवार जांच कर रिपोर्ट बनाएं और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जनपद के टॉप टेन अपराधियों में से दो जेल में हैं और आठ जमानत पर हैं, इनके जमानत के कारणों की समीक्षा कर अवगत कराएं। उन्होंने अधिकारियों को नगरीय व ग्रामीण बाजारों में पुलिस की पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने डकैती, लूट, हत्या, वाहन चोरी, गृह भेदन, दहेज हत्या, छेड़खानी, अपहरण, बलात्कार, महिला अपराधों के मामलों में दाखिल चार्जशीट व अंतिम रिपोर्ट, विचाराधीन मुकदमों आदि की बिंदुवार समीक्षा की। उस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से किस थाना क्षेत्र में कौन से अपराध अधिक व बार-बार हो रहे हैं, वहां विशेष निगरानी रखते हुए जरूरत हो तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चौपालों में ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि अगर किसी को किसी कल्याणकारी योजना की आवश्यकता है तो उसे वहीं ऑनलाइन आवेदन कराकर आच्छादित कराया जा सके। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलिंडर वितरण की जानकारी ली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आधार सीडिंग से छूटे लोगों को खोजकर उनका आधार सीडिंग कराने तथा किन कारणों से आधार सीडिंग शत प्रतिशत नहीं हो सका है, कारण सहित विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि शत प्रतिशत आधार सीडिंग न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत हाउस कनेक्शन व पाइप लाइन बिछाने आदि के कार्य जनवरी 2024 तक शत प्रतिशत पूरा कराने तथा जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, परंपरागत कृषि विकास योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन आदि की बिंदुवार समीक्षा की। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को टीमों को अधिक से अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया। बैठक में 102 व 108 एंबुलेंस, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम व जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। रिवैम्प्ड, विद्युत निगम, टीकाकरण, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर की समीक्षा के दौरान उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के संचालन के बारे में जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री ने दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता, निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, प्रधानमंत्री आवास (शहरी एवं ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास (शहरी एवं ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामों पंचायत भवन एवं कार्मिकों की उपस्थिति, अपशिष्ट प्रबन्धन, स्थानीय पर्यटन विकास, ऑपरेशन कायाकल्प, औद्योगिक प्रशिक्षण के अलावा कर एवं करेत्तर तथा राजस्व संग्रह की भी समीक्षा की। विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमांशकर पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्वागत किया। गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed