फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Merchant Navy officer missing from US port in Pennsylvania

Mirzapur News: अमेरिका के पेन्सिलवेनिया बंदरगाह से माॅल गया मर्चेंट नेवी का ऑफिसर लापता

Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Merchant Navy officer missing from US port in Pennsylvania
अमेरिका में लापता मर्चेंट नेवी आफिसर मनीष द्विवेदी। स्रेात- परिवार
मिर्जापुर। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया बंदरगाह से माॅल गए पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी निवासी मर्चेंट नेवी के ऑफिसर मनीष द्विवेदी लापता हो गए हैं। पुत्र सेे संपर्क न हो पाने और शिव कंपनी के लोगों के सही जानकारी न दिए जाने से परेशान परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर की और दूतावास से संपर्क कर मनीष को खोजने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

चौहानपट्टी निवासी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुत्र मनीष द्विवेदी मर्चेंट नेवी में सेकंड ऑफिसर हैं। वर्तमान में वेसल सिफ्नोस लेडी शिप पर तैनात हैं। उनके पास सात मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर गैरी गोम्स नाम के व्यक्ति का फोन आया। बताया कि वेस्टर्न क्रू मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट ऑफिस से बोल रहा है। बताया कि मनीष चार घंटे से शिप से लापता हैं। पूछा कि क्या उनका फोन आया था। इस पर उन्होंने फोन नहीं आने की जानकारी दी। इसके बाद अपने पुत्र को व्हाट्सएप पर मेसेज किया पर जवाब नहीं आया। फिर उन्होंने गैरी गोम्स को फोन किया। उन्होंने बताया कि शिप मार्क्स
विज्ञापन

हुक, पेन्सिलवेनिया पर है। वहां से कैप्टन, चीफ ऑफिसर, मनीष और एक कैडेट ऑफिसर प्रांजल मॉल गए थे। तीन लोग वापस आ गए। कैप्टन ने मनीष को फोन किया तो उन्होंने बताया कि आप लोग कैब करिए 10 मिनट में आ रहा हूं। 10 मिनट बाद फोन करने पर मनीष ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद तीनों शिप पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सारी बात अपने दामाद अरविंद पांडेय को बताई। दामाद को कैडेट ऑफिसर प्रांजल के नंबर से सेटेलाइट फोन आया। प्रांजल ने बताया कि मनीष द्विवेदी मिल गए हैं। वे सुरक्षित हैं। शिप पर आएंगे तो बात कराऊंगा।

बताया कि दो घंटे बाद प्रांजल को पुत्र से बात कराने के लिए मेसेज किया तो बताया कि मनीष अभी नहीं मिले हैं। इसके बाद प्रांजल ने नेट बंद कर दिया। इसके बाद मुंबई कार्यालय पर फोन किया। उसने यूएसए के एजेंट का नंबर दिया। यूएसए एजेंट जोश से बात की तो बताया कि मनीष को पुलिस कस्टडी में लिया गया था। पूछताछ कर छोड़ दिया गया। अब कहां है, इसकी जानकारी नहीं है। शिप पुत्र को बिना लिए लौट आई है। संतोष कुमार द्विवेदी ने सांसद अनुप्रिया पटेल के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
---
वर्जन...
सीओ एलआईयू को परिवार की मदद के लिए लगाया गया है। सीओ एलआईयू दूतावास से संपर्क कर परिवार की मदद में लगे हैं। - अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed