फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   meeting of nodal officer

योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता क्षम्य नहीं

Wed, 28 Aug 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
meeting of nodal officer
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को प्रदेश के सिंचाई विभाग के विशेष सचिव व जिले के नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने पूर्ति विभाग से कहा कि सिविल सप्लाई में पांच वर्ष के दौरान जो भी प्राथमिकी दर्ज हुए हैं उनका पुलिस विभाग से समन्वय कर निस्तारण किया जाए। पशु पालन विभाग से गोवंश आश्रय स्थलों की जानकारी ली गई। बताया गया कि दस गोवंश आश्रय स्थलों में 1064 पशु हैं। कस्तूरबा बालिका विद्यालय के आसपास सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिया। कहा कि इन छात्रावासों में किसी भी प्रकार से लड़के न घुसने पाएं। तहसील व समाधान दिवस पर भूमाफियाओं से संबंधित आने वाले मामलों का त्वरित निस्तारण करने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण व टीबी नियंत्रण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही फाइलों के रखरखाव के बारे में निर्देश दिया गया। समग्र मुख्यमंत्री आवास के साथ ही जलापूर्ति व विद्युतापूर्ति की भी समीक्षा की गई। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत जर्जर तारों व पोलों को बदलने में कोताही न बरती जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में पाठ्य पुस्तक, ड्रेस वितरण, जूता मोजा व बैग वितरण के बारे में जानकारी ली। कहा कि खादी का ड्रेस दिया जाए। एमडीएम के बारे में कहा कि जो मीनू है उसी के अनुसार ही भोजन दिया जाए और उसकी गुणवत्ता कायम रखी जाए। मीनू के नीचे संबंधित अधिकारी का नंबर अंकित किया जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा के समय बताया गया कि 96 फीसद के ऊपर वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग व अन्य की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीएम अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय, एडीएम यूपी सिंह, एसडीएम व अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विनोद श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed