{"_id":"5d8bb7168ebc3e93c3159a45","slug":"meet-mirzapur-news-vns4857284145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार: उर्जा राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार: उर्जा राज्य मंत्री
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्र और प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए काम कर रही है। आज कौशल विकास मिशन योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार योग्य बनाया जा रहा। यह बातें ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से बुधवार को आयोजित प्रदर्शनी के उद्घाटन पर कही।
इस मौके पर जिले की मशहूर लोकगीत गायिका उषा गुप्ता ने स्वागत गीत के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कौशल विकास योजना से युवाओं का दक्ष बनाया जा रहा। उन्होंने मंच से उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम वीके चौधरी और खादी ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहरलाल के इस प्रयास की सराहना की। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में जहां दोनों विभाग कार्य कर रहे हैं। वहीं बैंकर्स भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री ने कई बेरोजगार युवाओं को मंच के माध्यम से ऋण वितरित किया। प्रदर्शनी में ग्राम विकास, नगर विकास, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, एमएसएमई विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, हैंडलूम विभाग, रेशम विभाग, हैंडीक्राफ्ट विभाग समेत अग्रणी जिला प्रबंधक के नेतृत्व में इलाहाबाद बैंक की ओर से स्टाल लगाए गए थे। एक जनपद, एक उत्पाद कालीन के भी कई स्टाल लगाए।
नगर के महंत शिवाला स्थित फन सिटी में लगाए गए स्टाल के दौरान पहुंचे ऊर्जा राज्य मंत्री को अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार अजय ने बुधवार को बेरोजगार युवाओं और किसानों को इलाहाबाद बैंक की ओर से दी जा रही सहूलियतों के बारे में जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि इलाहाबाद बैंक न सिर्फ युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने में अपना सहयोग कर रहा है बल्कि एनपीए खाता धारक किसानों को एक मुश्त समाधान योजना के तहत विशेष छूट प्रदान कर उन्हें ऋण मुक्त भी किया जा रहा है। स्टाल पर भ्रमण पर आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चलाए गए योजनाओं की जानकारी दी।