फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mass marriage: 531 couples took the wedding vows

सामूहिक विवाह: 531 जोड़ों ने लिए फेरे

Sat, 08 Mar 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage: 531 couples took the wedding vows
मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह शुक्रवार को मेगा इवेंट के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कछवां स्थित गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह में मझवां, कोन, सीटी, पहाड़ी, छानबे, हलिया, लालगंज, मड़िहान, राजगढ़, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़ और नगरपालिका मिर्जापुर के अनुसूचित जाति के 418, अनुसूचित जनजाति के 03, अन्य पिछड़ावर्ग के 105, सामान्य वर्ग के 03 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के दो जोड़ों को मिलाकर 531 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
विज्ञापन

दांपत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी चलाने के लिए 35000 रुपये कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिए 10000 की धनराशि का आवश्यक सामग्री कपड़े, बिछिया, चांदी की पायल तथा सात बर्तन देकर बिदा किया गया। विवाहोपरांत भाजपा नगर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मता मौर्या, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, ब्लाक प्रमुख मझवां, कोन, सीटी, पहाड़ी, छानबे, हलिया, लालगंज, मड़िहान, राजगढ़, नरायनपुर, जमालपुर सहित सीडीओ विशाल कुमार, पीडी दिलीप सोनकर, बीडीओ सिटी मुनीश कुमार सिंह आदि ने वर व वधू को आशीर्वाद देते हुए नव दंपत्तियों के मंगलमय जीवन की कामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed