{"_id":"6a232e9332ec8b374c0f1d67","slug":"married-woman-reached-the-police-station-with-her-lover-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154820-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रेमी के साथ विवाहिता पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रेमी के साथ विवाहिता पहुंची थाने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़िहान। थाना क्षेत्र के एक गांव से बृहस्पतिवार की सुबह मायके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विवाहिता शुक्रवार को प्रेमी साथ थाने पहुंची। विवाहिता के थाने पहुंचने की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। युवक के परिजन भी पहुंचे। इससे थाने में भीड़ लग गई। दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक बच्ची की मां है। बृहस्पतिवार सुबह अचानक मायके से लापता हो गई। मायके पक्ष ने पड़ोसी गांव के युवक पर विवाहिता को ले जाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार की शाम को थाने में तहरीर दी। ससुराल पक्ष ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की। मड़िहान पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता के बाद विवाहिता प्रेमी के साथ थाने पहुंची। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में थाना पहुंच गए। थानाध्यक्ष बालमुकुंद ने बताया कि दोनों पक्षों से बात की जा रही है। परिवार द्वारा जो कार्रवाई की मांग की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।