फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman murdered by slitting throat in Mirzapur

मिर्जापुर में विवाहिता की हत्या: गला रेतकर उतारा गया मौत के घाट, पुलिया के नीचे मिला शल; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Jun 2024 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 15 Jun 2024 12:35 PM IST
सार

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव पुलिया के नीचे से बरामद किया गया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम घटना को लेकर छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
Married woman murdered by slitting throat in Mirzapur
घटना के बाद छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में कोऑपरेटिव खाद गोदाम के पास पुलिया के नीचे एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। विवाहिता की गला रेत कर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। पुलिस अधीक्षक ने एएसपी डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। 

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी सुमन की शादी छह वर्ष पहले हुई थी। इस समय वह अहुगी कला गांव स्थित मायके में रह रही थी। शनिवार की सुबह कोऑपरेटिव खाद गोदाम के पास पुलिया के नीचे (27) विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। विवाहिता की गला रेत कर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने शव का शिनाख्त सुमन के रूप में किया। 
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि विवाहिता की हत्या की गई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। उनको हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed