फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटक कर विवाहिता की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विवाहिता के पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। पति समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के भूसौला चौका निवासी सदानंद ने पुत्री विनीता की शादी 2006 में कछवां थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव के खम्हरिया निवासी परितोष के साथ की थी। विनीता को दो पुत्र काजू (12) व रौनक (6) हैं। सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर विनीता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके वालों को मंगलवार की सुबह छह बजे इसकी सूचना दी। सूचना पर मायके वाले पहुंचे। विनीता के पिता संदानंद और भाई कृष्ण अपने परिवार के साथ पहुंचे। कृष्ण देव ने बताया कि उसकी बहन विनीता कुर्सी पर बैठी थी। गले में पड़ा फंदा पंखे से लटका था। मामला संदिग्ध नजर आने पर ससुराल वालों को पुलिस के आने तक शव को उसी तरह रहने की बात कहा और सभी लोग थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन उनका इंतजार करने के बजाय ससुराल वालों ने पास ही गंगा नदी के किनारे ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके वाले कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे। पीड़ित पिता की सदानंद ने थाने पर पुत्री की हत्या का शव को फंदे पर लटकाने और सबूत छिपाने के लिए शव को अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed