फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married's death in Abujha Hall, parents accused of murder

अबूझ हाल में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 09 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married's death in Abujha Hall, parents accused of murder
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव में सोमवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बताया कि जब वे बेटी के पास पहुंचे थे तो वह गंभीर हालत में थी।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहुती के अटारी मौजा निवासी जयलाल ने सात वर्ष पूर्व पुत्री गीता (27) की शादी थाना क्षेत्र के नेवढ़िया निवासी बुधिराम से की थी। सोमवार को गीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर मायके वाले पहुंचे। गीता के पिता जयलाल ने बताया कि ससुराल में पुत्री के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गीता की हालत गंभीर है, आकर देख लें। सूचना मिलने पर पत्नी गुड्डी देवी के साथ वे नेवढ़िया पहुंचे तो बेटी को बिस्तर पर गंभीर अवस्था में पाया। पुत्री से पूछने पर इशारे में उसने मारने पीटने की बात बताई। उसे पटेहरा पीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन डॉ. वाजिद जमील ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। माता गुड्डी देवी ने ससुराल वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। गीता के पति ने बताया कि पत्नी कई दिनों से बीमार थी उल्टी दस्त हो रहा था, इससे मौत हो गई। जयलाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल से ससुराल वाले गीता का शव लेकर दूसरे रास्ते से घूमकर घर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला को एक पुत्र व एक पुत्री है। लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायन राम ने बताया कि ससुराल वाले बता रहे हैं कि बीमार से मौत हुई है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed