मिर्जापुर। बरौंधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के सभागार में रविवार को पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय शक्ति केंद्र तथा प्रभावी मंडल की त्रिवेणी से निश्चित विजय का फार्मूला तैयार होगा। कहा कि मंडल इकाई भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की मजबूत कड़ी है ।
कहा कि यही वह केंद्र है जहां पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम और अभियान जमीनी स्तर पर जीवंत रूप लेते हैं। उन्होंने कहा कि मंडल की शक्ति बूथ तथा शक्ति केंद्र की मजबूत संरचना में समाहित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्राथमिक सदस्य संगठन की पूंजी है। उन्हें जिला स्तर, मंडल स्तर, बूथ स्तर पर कार्यक्रमों व अभियानों से जोड़कर लगातार सक्रिय करना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, गुलाब पासी, श्याम सुंदर केसरी, जगदीश सिंह पटेल, रवि शंकर पांडेय आदि थे।