{"_id":"607188fa1f7ff02d0478a1c0","slug":"man-stabbed-a-child-during-defecated-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शौच करने गए बच्चे पर युवक ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शौच करने गए बच्चे पर युवक ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, गिरफ्तार
Sat, 10 Apr 2021 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:46 PM IST
सार
बच्चा अपनी मौसी के गांव आया था। सुबह वह नाले के पास शौच के लिए गया तो गांव के ही युवक ने चाकू से कई वार किए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए गए बच्चे पर गांव के एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को बचा लिया ओर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पटपरा गांव दिलीप(10) तीन दिन पहले अपनी मौसी के गांव मनिगढ़ा गया था। शनिवार की सुबह जब वह नाले के पास शौच करने गया। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने ताबड़तोड़ गले और पीठ पर कई वार किए। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां दौड़ पड़े। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देकर बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दो दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा है।