फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   man arrested in mirzapur who support hamas wrote on social media Israel will erased from map

Mirzapur: हमास का समर्थन शख्स को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लिखा- इस्राइल नक्शे से मिटेगा, पुलिस ने लिया एक्शन

Sat, 14 Oct 2023 06:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 06:14 PM IST
सार

इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के युद्ध के बीच भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लोग फलस्तीन और हमास के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
man arrested in mirzapur who support hamas wrote on social media  Israel will erased from map
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और आतंकी संगठन हमास के युद्ध के बीच भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी मिर्जापुर जिले में लोग फलस्तीन और हमास के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट कर रहे हैं। फलस्तीन के लिए सोशल मीडिया पर दुआ मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर हमास के समर्थन में किए गए पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए लालगंज निवासी एक युवक को पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के तहसील रोड निवासी युवक मुराद अली ने सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन हमास के समर्थन में पोस्ट किया था। उशने हमास का समर्थन करते हुए फेसबुक पर लिखा कि इस्राइल तो तबाही के मुहाने पर खड़ा है। बहुत जल्द दुनिया के नक्शे से गायब मिलेगा। दूसरा पोस्ट लिखा कि हमारा तो फलीस्तीन से इमान-इस्लाम और कलमे का रिश्ता है। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।  लालगंज में युवक द्वारा हमास के समर्थन में पोस्ट किए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हमास के समर्थन में पोस्ट करने पर आरोपी मुराद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि शासन के आदेश के बाद जिले के सभी मौलाना आदि से संपर्क कर बताया गया है कि भारत सरकार के स्टैंड के खिलाफ कोई बात नहीं की जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न किया जाए। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed