फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make the wall bigger by enlarging the garbage

कूड़ाघर को बड़ा कर बनाएं दीवार

Tue, 18 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Make the wall bigger by enlarging the garbage
मिर्जापुर। नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सोमवार को सुबह सभासद राजेश सोनकर, अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों के साथ पक्का पोखरा का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पक्का पोखरा की तत्काल सफाई कराने निर्देश दिया। साथ ही वार्ड में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करानेे की हिदायत भी दी। अधिशासी अधिकारी ने लालडिग्गी स्थित कूड़ाघर को बड़ा करने व दीवार बनवाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पालिका अध्यक्ष ने मुख्य मार्गों के साथ ही वार्ड की गलियों में एंटी लार्वा का छिड़काव का निर्देश दिया। सफाई नायक को आगाह किया कि कार्य में लापरवाही की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। वार्ड में जाम पड़ी नालियों की अविलंब सफाई कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों से अपने आस-पास, घरों, छतों, कूलर व किसी भी बर्तन में पानी इकट्ठा नहीं होने देने की अपील की।
विज्ञापन

ज्ञात हो, वार्ड में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई लोग डेंगू के प्रकोप के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कुछ वार्डों की गलियों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं होने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों गलियों में भी एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि लालडिग्गी पार्क स्थित कूड़ाघर को लेकर भी शिकायत मिली थी। अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर कूड़ाघर को बड़ा कर दीवार बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा वहां एकत्र होने वाले कूड़े को ढंकने तथा वहां से प्रतिदिन कूड़ा टांड़ गांव स्थित डंपिंग साइट पर भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed