{"_id":"6aaaf502da9e4bcdfe0f4012","slug":"issues-regarding-roads-drains-access-paths-and-irrigation-were-raised-during-farmers-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161346-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किसान दिवस में उठीं सड़क, नाली चकमार्ग और सिंचाई की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किसान दिवस में उठीं सड़क, नाली चकमार्ग और सिंचाई की समस्याएं
विज्ञापन
किसान दिवस में अपनी समस्याएं उठाते विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान।-सोशल मीडिया।
- सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस पर सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न ब्लॉकों से आए किसानों ने सड़क, नाली, चकमार्ग, राशन की दुकान और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पिछली किसान दिवस की कार्यवाही पढ़कर किसानों को सुनाई और समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। किसान यूनियन के जिला सचिव बृजराज सिंह ने लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग के लालगंज ओवरब्रिज के पास धंसने और कंजड़ कॉलोनी से ब्लॉक तक नाली नहीं होने की समस्या उठाई।
किसान नेता अरुण कुमार सिंह ने रामपुर कामता प्रसाद के प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बताते हुए खड़ंजा निर्माण की मांग की। चुनार के कंचन सिंह फौजी ने बताया कि बरी जीवन में जनवरी से मॉडल शॉप बनकर तैयार है, लेकिन राशन वितरण अब भी निजी आवास से कराया जा रहा है। उन्होंने सरकारी दुकान से वितरण शुरू कराने की मांग की। बैठक में परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव, एआर कोऑपरेटिव अमित कुमार पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।