{"_id":"6ab1920033dd122b480ec241","slug":"make-the-districts-dilapidated-roads-pothole-free-nandi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161650-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की जर्जर सड़कें को गड्ढामुक्त करें : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की जर्जर सड़कें को गड्ढामुक्त करें : नंदी
विज्ञापन
अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों संग बैठक करते जिला के प्रभारी व प्रदेश क
मिर्जापुर। जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सोमवार को अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में समन्वय समिति की बैठक की। बैठक में विधायकगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विषयों पर चर्चा की गई।
नंदी ने कहा कि बरसात समाप्त हो रही है। लोक निर्माण विभाग व अन्य संस्थाएं अपनी-अपनी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान पूरा करें। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय जनकल्याण का सबसे बड़ा मंत्र है।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। प्रधानमंत्री के राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों को समर्पित सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक जनभागीदारी और उत्साह के साथ आयोजित की जाए।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से आपस में बेहतर तालमेल बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी स्तर पर समस्याएं आ रही हैं तो इसकी उच्च स्तर पर समय से जानकारी दें, ताकि त्वरित समाधान कराया जा सके।
उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को आपूर्ति रोस्टर के अनुसार करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के अधिकारियों को शत-प्रतिशत गांवों में पेयजल आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि आपूर्ति के समय कहीं लीकेज और पाइप टूटने आदि की शिकायतें प्राप्त होती हैं तो तत्काल समाधान किया जाए, ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष मिर्जापुर श्याम सुंदर केसरी, डीएम पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विशाल कुमार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।