फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major accident in mirzapur many people died and many injured

UP: बेटी की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, हादसे में पिता समेत 2 की मौत; 6 घायल

Mon, 29 Apr 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Major accident in mirzapur many people died and many injured
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा साउथ कैंपस के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति व एक किशोर की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को गंभीर स्थिति में वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मड़िहान के पटेवर निवासी गोपाल सोनकर अपनी बेटी के रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर जौनपुर से अपने घर पटेवर मड़िहान आ रहे थे। सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा साउथ कैंपस के सामने नई स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गोपाल सोनकर की मौत हो गई।
विज्ञापन


गाड़ी में बैठी उनकी पत्नी सरवत सोनकर (46) व बच्चे आंचल (17), चांदनी (15), रूपा (18) के साथ ही राज सोनकर (17) पुत्र राजकुमार सोनकर, आयुष सोनकर (15) पुत्र कमल कुमार सोनकर और महेंद्र भारती (22) सभी निवासीपटेवर थाना मड़िहान घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सरवत, राज, आयुष की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल मिर्जापुर से वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जहां राज की भी मौत हो गई। सरवत और आयुष का वाराणसी में पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अन्य घायल चांदनी, रूपा, महेंद्र का जिला अस्पताल मिर्जापुर में इलाज चल रहा है। आंचल पुत्री गोपाल सोनकर को सामान्य चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed