फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan assembly by-election Voting percentage 50.41 in 10 hours

मझवां विधानसभा उपचुनाव: 10 घंटे में 50.41 फीसदी हुआ मतदान, कम वोटिंग पर चुनाव आयोग ने दिया ये तर्क

Thu, 21 Nov 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

Majhawan by-election Voting percentage : मझवां विधानसभा सीट पर 10 घंटे में 50.41 फीसदी मतदान हुआ। यह आंकड़ा 2022 में 61.60 प्रतिशत था। हालांकि कम मतदान पर चुनाव आयोग ने तर्क दिया कि उपचुनाव में वोटिंग कम होती है। 

विज्ञापन
Majhawan assembly by-election Voting percentage 50.41 in 10 hours
मझवां विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचीं महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बुधवार को 50.41 फीसदी वोटिंग हुई। यह आंकड़ा 2022 के विधानसभा चुनाव से 11.19 फीसदी कम है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 61.60 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग का तर्क है कि उपचुनाव में कम वोटिंग होती है।

विज्ञापन

 
मतदान की शुरुआत बुधवार की सुबह सात बजे धीमी गति से हुई। सुबह नौ बजे तक 10.55 फीसदी ही मतदान हो सका। यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। चुनाव आयोग के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 10 घंटे में 50.41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान फीसदी के अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। मतदान फीसदी का बूथवार टेबुलाइजेशन किया जा रहा है। चुनाव आयोग इसका मिलान करेगा, फिर जारी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed