फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Madhurima Tiwari will be honored with State Teacher Award

Mirzapur News: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी मधुरिमा तिवारी

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Madhurima Tiwari will be honored with State Teacher Award
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी को वर्ष 2022 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए बुधवार को देर रात सूची घोषित की गई। इसमें मधुरिमा तिवारी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

मधुरिमा को जिले में शिक्षण कार्य मेंं उपेक्षित विद्यालय को जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने का श्रेय जाता है। इसके साथ ही स्मार्ट क्लास व आधुनिक शिक्षा के लिए वाईफाई युक्त प्रोजेक्टर व टीवी से सुसज्जित विद्यालय, परिसर में औषधि वाटिका, बागवानी, पार्क, बच्चों के नामांकन में वृद्धि व गुणवत्तापूर्ण अध्यापन के लिए विद्यालय को शिखर पर पहुंचाने के लिए भी मधुरिमा को श्रेय दिया जाता है। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षण, मोहल्ला पाठशाला के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ ही नामांकन में वृद्धि के लिए भी उनको कई बार पुरस्कार दिए जा चुके हैं। उनके निरंतर प्रयास का परिणाम था कि रानी कर्णावती विद्यालय को 2018 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा से शिक्षकों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed