फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   maa Vindhyavasini Jayanti huge crowd of Devotees gathred in vindhyachal dham

मां विंध्यवासिनी जयंती: देवी धाम में श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम, माता का भव्य श्रृंगार दर्शन कर हुए भाव विभोर

Sat, 13 Aug 2022 09:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 Aug 2022 09:57 PM IST
सार

मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर विंध्य दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भोर में माता की भव्य मंगला आरती, पूजन के पूर्व ही मंदिर की तरफ जाने वाली गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। 

विज्ञापन
maa Vindhyavasini Jayanti huge crowd of Devotees gathred in vindhyachal dham
मां विंध्यवासिनी की निकाली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर देवी धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर में माता का भव्य शृंगार पूजन एवं आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का क्रम निरंतर चलता रहा। तरह-तरह के फल, फूलों सहित लाल चुनरी से किया गया देवी मां का भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

विज्ञापन


पहाड़ा वाली की जय जयकार से विंध्य धाम के साथ ही माता अष्टभुजी देवी और महाकाली का दरबार भी गुंजायमान रहा।  देवी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को विंध्य दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। भोर में माता की भव्य मंगला आरती, पूजन के पूर्व ही मंदिर की तरफ जाने वाली गलियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


मंगला आरती व पूजन के उपरांत मां का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया था। घंटों लंबी कतार में खड़े भक्तजन माता की जय-जयकार करते गर्भगृह की ओर बढ़े चले जा रहे थे। जगत जननी के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। विंध्य दरबार परिसर में विराजमान देवी देवताओं को आकर्षक फूलों से किया गया भव्य शृंगार स्वरूप देखकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। घंटा, शंख व नगाड़ा के साथ ही माता के जयघोष से संपूर्ण देवी धाम गुंजायमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर मां विंध्यवासिनी की निकाली शोभायात्रा

मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर श्री राम सेवा समिति  की ओर से नगर के सोनवर्षा स्थित दुर्गा देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे बग्घी पर भगवा गणेश की प्रतिमा के साथ लहराते पताका व आकर्षक फूलों से सजे रथ पर मां की भव्य प्रतिमा सवार रही। पूरे रथ को आकर्षक फूलों से सजाया गया था।

काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष घंटा, शंख आदि बजाते हुए माता के जयकारे के साथ भक्ति गीतों के धून पर झूमते हुए चल रहे थे। दुर्गादेवी मंदिर से भव्य आरती के साथ यात्रा पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, खजांची चौराहा, घंटाघर, बसनहीं बाजार, गुरहट्टी, तुलसी चौक होते हुए पुन: दुर्गादेवी मंदिर पर पहुंची। यात्रा में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा अध्यक्ष बृजभूषण सिंह आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed