फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lucknow division victorious in volleyball and Varanasi division victorious in Kho-Kho

Mirzapur News: वाॅलीबाल में लखनऊ और खो-खो में वाराणसी मंडल विजयी

Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lucknow division victorious in volleyball and Varanasi division victorious in Kho-Kho
मिर्जापुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मण्डल की ओर से बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के क्रीड़ा संकुल में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो व वाॅलीबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। वाॅलीबाल में लखनऊ मंडल और खो-खो में वाराणसी मंडल विजयी की टीम विजयी रही। विजेता खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल प्रयागराज व वाराणसी के मध्य हुआ। जिसमें प्रयागराज ने 2-0 से वाराणसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ व बस्ती के मध्य हुआ। जिसमें लखनऊ मण्डल ने 2-0 से बस्ती को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वाॅलीबाल के फाइनल लखनऊ मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 2-1 से हराया। खो-खो प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल वाराणसी व बस्ती के बीच हुआ। जिसमें वाराणसी मण्डल ने 9-1 से बस्ती को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज व गोरखपुर के मध्य हुआ। इसमें प्रयागराज ने 7-1 से गोरखपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी ने प्रयागराज को 7-6 से हराया। मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने खिलाड़ियों और निर्णायकाें को पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान चीफ प्राक्टर डाॅ. अभिमन्यु सिंह, क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार, अनिल कुमार, राकेश त्रिपाठी, बलराज सिंह, अश्वनी कुमार पाण्डेय, योगी ज्वाला, मनोज कुमार, रमन सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed