{"_id":"6652bed10b71c2c3c106a90c","slug":"lok-sabha-election-pm-modi-in-mirzapur-and-robertsganj-for-public-meeting-rally-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Mirzapur: बरकछा की सभा से दो सीटों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी, भाजपाजनों को हुआ जुटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Mirzapur: बरकछा की सभा से दो सीटों के वोटरों को साधेंगे PM मोदी, भाजपाजनों को हुआ जुटान
Sun, 26 May 2024 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 26 May 2024 10:17 AM IST
सार
Lok Sabha Election: बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में बीते शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को बरकछा में मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज की प्रस्तावित संयुक्त चुनावी सभा की तैयारियों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 मई को बरकछा में मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट की संयुक्त चुनावी सभा है। इसको देखते हुए वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी., डीआईजी आरपी सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन तथा एसपी अभिनंदन के साथ बैठक कर जरूरी जानकारी ली। साथ ही सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान जनपद तथा गैर जिलों से ड्यूटी पर आए पुलिस बल के अधिकारियों तथा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रूट के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। सुरक्षा की दृष्टि से बनाए गए विभिन्न पॉइंट पर तैनात अधिकारियों तथा कर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी से ड्यूटी के निर्वहन की हिदायत दी।
विज्ञापन
उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री की सभा के दौरान वहां करीब दो हजार पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। उधर, प्रधानमंत्री की सभा को देखते हुए बरकछा पीएचसी और मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी। एसपीजी ने फ्लीट के साथ बरकछा से लेकर मंडलीय अस्पताल तक निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने प्रदेश महामंत्री तैयारी के संगठन में जानकारी दी। साथ ही लोकसभा चुनाव में पदाधिकारियों और प्रवासियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई। इस दौरान महामंत्री ने सभी विधायकों, विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक से जनसभा तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में जानकारी ली।
क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र दिलीप सिंह पटेल, रैली प्रभारी क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिम सतेन्द्र सिसौदिया भी मौजूद रहे। इनके अलावा विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक चुनार अनुराग सिंह, चेयरमैन डीसीबी डॉ. जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे।