फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   lighting in mirzapur

दीपों श्रृंखला से जगमगाए गंगा घाट

Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
lighting in mirzapur
मिर्जापुर। श्री हरि प्रबोधिनी एकादशी पर शुक्रवार को नगर समेत विंध्याचल के सभी गंगा घाट दीपों से जगमगा उठे। उस पार से गंगा की अलौकिक छटा देख ऐसा लग रहा था जैसे मानों आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों। इस मौके पर विभिन्न समितियों की ओर से मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन के साथ ही भव्य आरती की गई। विभिन्न गंगा घाटों पर सीढ़ियों पर जल रहे हजारों दीये और सजाई गई रंगोली की छटा देखते बन रही थी।
विज्ञापन

श्री हरि प्रबोधिनी एकादशी की शाम गंगा घाटों का नजारा देखने के लिए हजारों-हजारों की संख्या में लोग बरिया घाट समेत बदलीघाट पर उमड़े रहे। बरियाघाट पर अखिल विश्व ब्राह्मण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेषधर पांडेय के नेतृत्व में एक हजार एक दीपों से घाट को सजाया गया। इसी तरह से प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गंगा सेवा समिति नव युवक संघ के तत्वावधान में बदलीघाट मां गंगा का भव्य शृंगार, महा आरती व दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने संयुक्त रुप से किया। दीपोत्सव पर अखाड़े में हनुमान, राधाकृष्ण की भव्य झांकी ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अमर नाथ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मनोज जायसवाल, महेश वर्मा, अजीत कुमार, सुरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह से नगर के कचहरी घाट, सुंदर घाट, नारघाट व पक्का घाट, संकठा घाट दीपों से जगमगा रहे थे। इस दौरान गंगा घाटों की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर जाम का झाम रहा। पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रबोधनी एकादशी पर नगर के गंगा घाटों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। आए कलाकारों की ओर से मधुर भजन मां गंगा को समर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed