फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Life Line on Health Pickup

निरोग बनाने की मुहिम पर ‘लाइफ लाइन’

Wed, 30 Aug 2017 12:01 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Wed, 30 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Life Line on Health Pickup
लाइफ लाइन देखतीं अनुप्रिया
लाइफ लाइन एक्सप्रेस मंगलवार को लोगों निरोग बनाने की मुहिम पर चल पड़ी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर इसका शुभारंभ किया। हंस व इंपेक्ट फाउंडेशन की ओर से संचालित इस सचल अस्पताल में इलाज कराने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले दिन 650 रोगियों पंजीकरण कराया, जिसमें 175 लोगों को आपरेशन के लिए चुना गया है। उनका आपरेशन बुधवार को ट्रेन में ही किया जाएगा। ट्रेन 18 सितंबर तक रोगियों का इलाज करेगी।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस रोगियों के लिए वरदान साबित होगी। वाराणसी और इलाहाबाद जैसे बड़े शहरों को बीच में होने के कारण मिर्जापुर के विकास की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमारा प्रयास है कि जिले का चौतरफा विकास हो। कहा कि लाइफलाइन एक्सप्रेस देश के 183 स्थानों पर जाकर इलाज कर चुकी है। इसे बिहार के अररिया में जाना था लेकिन मेरे अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने मिर्जापुर भेजा। ट्रेन में गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा और जरूरत हुई तो मुफ्त आपरेशन भी होगा। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा कि  सरकारी सेवाओं को छोड़ दें तो निजी क्षेत्र में चिकित्सा की यहां पर कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों का इलाज लाइफ लाइन में कराया जाए। विधायक रमाशंकर पटेल, राहुल प्रकाश कोल, सुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारी बिमल शकुमार दुबे , हंस फाउंडेशन के एसएन मेहता, सीएमओ डा. उमेश यादव, इलाहाबाद मंडल के डीआरएम संजय पंकज मौजूद रहे।  
विज्ञापन


अन्य जिलों के भी मरीज आए
मिर्जापुर। लाइफ लाइन में गाजीपुर, बलिया, बनारस, इलाहाबाद, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, सोनभद्र, भदोही आदि जिलों के अलावा मध्य प्रदेश के रीवा व हनुमना से भी आए मरीज इलाज कराने आए।  गाजीपुर के दिलदारनगर की लक्ष्मी देवी अपनी बेटी के आंखों की जांच कराने आई थीं। हंस फाउंडेशन के चीफ एसएन मेहता ने लखनऊ में निशुल्क इलाज के लिए पंजीकरण कर लिया। गाजीपुर के ही एक व्यक्ति को एक डाक्टर जांच के बाद बताया कि मोतियाबिंद नहीं है जबकि दूसरे डाक्टर ने मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए पंजीकरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को हुई परेशानी
मिर्जापुर। जिला चिकित्सालय के नए भवन में पहले दिन नेत्र रोग का परीक्षण होना था लेकिन जानकारी के अभाव में तमाम दूसरे रोगी भी आ गए थे। जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज भी वहीं पहुंच गए। कुछ लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लाइफलाइन के आने के इंतजार में खड़े थे। उन्हें बताया गया कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर नौ पर खड़ी है लेकिन उन्हें पंजीकरण कराने के लिए जिला चिकित्सालय के नए भवन में जाना होगा। लोग वहां से जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां भी काफी अव्यवस्था थी। जिला चिकित्सालय के नए भवन में काफी उमस होने के कारण मरीजों परेशान होना पड़ा। बाद में अनुप्रिया पटेल ने उसमें कूलर या और पंखा लगाने को कहा।


किस मर्ज का इलाज, कब होगा
मिर्जापुर। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में  29 अगस्त से एक सितंबर तक आंखों का परीक्षण किया जाएगा। 30 अगस्त से पांच सितंबर तक मोतिया बिंद रोग का आपरेशन होगा। छह से नौ सितंबर तक कान के रोगियों का परीक्षण तथा सात से 12 सितंबर तक इसके मरीजों का आपरेशन किया जाएगा। 13 से 14 सितंबर तक पोलियों रोगियों का परीक्षण  व  14 से 16 सितंबर तक इनका आपरेशन किया जाएगा। 30 अगस्त से 12 सितंबर तक स्त्री रोग में स्तन कैंसर, सरवाईकल कैंसर व मुंह के कैंसर की जांच, सात से 18 सितंबर तक इनका आपरेशन, 15 से 16 सितंबर तक मिर्गी रोगियों का परीक्षण व उपचार, आठ से 14 सितंबर तक दांतों की जांच व उपचार होगा। दो से आठ सितंबर तक परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए समय निर्धारित किया गया है। आंख, कटे होठ, पोलियों एवं कान के रोगियों की जांच एवं परीक्षण रामबाग स्थित जिला चिकित्सालय के नये भवन में सुबह नौ से अपराहन पांच बजे तक किया जाएगा। स्त्री रोग, दांत, मिगीरझ़्, मुख केे कैंसर, परिवार नियोजन की जांच व परीक्षण लाइफ लाइन एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक होगा।  इलाज कराने के लिए मरीज अपना आधार कार्ड व निर्वाचन, राशन कार्ड आदि अन्य पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed