{"_id":"626c3014c7f3251e2e422213","slug":"leopard-made-a-six-month-old-calf-mirzapur-news-vns6509954174","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह के बछ़डे को तेंदुए ने बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह के बछ़डे को तेंदुए ने बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा देई में बृहस्पतिवार की रात घर के पीछे बंधे छह माह के बछड़े को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया और जंगल की ओर भाग गया। सुबह अहाते में बछड़े को न देखकर पशुपालक ने इधर- उधर खोजबीन शुरू किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। अहाते से कुछ दूर तक तेंदुए का पदचिन्ह मिलने पर बछड़े को तेंदुए के ले जाने की जानकारी हुई।
सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल किया। चार दिन पहले दो बकरियों को भी तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। जंगल में लगी आग से जानवर हिंसक हो रहे हैं। जोर बस्तियों की ओर पहुंच रहे हैं। सोनगढ़ा थाना क्षेत्र देई मुहल्ला निवासी संतोष अपने घर के पीछे अहाता में बछड़े को बांध कर घर के अंदर सो रहा था। इसी बीच जंगल से पानी की तलाश में गांव की ओर पहुंचे तेंदुए ने बछ़डे को अपना निवाला बनाते हुए जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन रक्षक राजदीप वर्मा ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जंगल की ओर अकेले में न जाने की सलाह दी। कहा यदि निकलना जरुरी हो तो समूह के साथ जाएं। वाचरों को भी सतर्क किया गया है।