फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lekhpal suspended on MLA's complaint, Tehsildar will investigate

Mirzapur News: विधायक की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, तहसीलदार करेंगे जांच

Wed, 28 Aug 2024 04:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal suspended on MLA's complaint, Tehsildar will investigate
मिर्जापुर। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र की शिकायत पर लेखपाल दिव्यांशु श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर ने तहसीलदार को जांच लेखपाल पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जांच अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने बताया कि नायब तहसीलदार की प्राथमिक रिपोर्ट पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। आरोपों की जांच तहसीलदार करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले छानबे ब्लॉक नीबी गहरवार ग्राम पंचायत से संबंधित एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें दो लोगों की वार्ता के दौरान लेखपाल द्वारा लेनदेन की बात किए जाने के साथ ही दूसरे व्यक्ति को मां-बहन की गाली दी जा रही है। इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण बीते सोमवार को गोवंश आश्रय स्थल पर गाय की पूजा करने पहुंचे नगर विधायक पं.रत्नाकर मिश्र के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें गाली-गलौज व लेनदेन से संबंधित ऑडियो सुनाया तो विधायक नाराज हो गए। नगर विधायक ने गुस्से में लेखपाल को फोन लगाया। उधर से उल्टा जवाब मिलने पर उन्होंने एसडीएम को फोन लगाया और कहा कि संबंधित लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई कीजिए। एसडीएम सदर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक जांच कराकर लेखपाल को निलंबित कर दिया। उधर, एक महिला ग्राम प्रधान ने संबंधित लेखपाल की शिकायत जिलाधिकारी से की है। प्रधान ने लेखपाल पर गांव के विकास से जुड़े कार्याें में अड़चन पैदा करने तथा छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed