फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lawyers forced to run between two court complexes and sit by the roadside to conduct their advocacy work.

Mirzapur News: दो परिसरों के बीच भागदौड़, सड़क किनारे बैठकर पैरवी को मजबूर अधिवक्ता

Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lawyers forced to run between two court complexes and sit by the roadside to conduct their advocacy work.
लालगंज। तहसील के अधिवक्ताओं को ग्राम न्यायालय के अलग परिसर में संचालित होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम न्यायालय ब्लॉक के भवन में संचालित होने से अधिवक्ताओं को तहसील और ग्राम न्यायालय के बीच लगातार भागदौड़ करनी पड़ती है। वहीं ग्राम न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई अधिवक्ता सड़क के आसपास बैठकर वकालत करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में ही ग्राम न्यायालय के लिए स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को भी सुविधा होगी। वर्तमान व्यवस्था में एक ही दिन में दोनों परिसरों में काम होने से समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाशपति त्रिपाठी, केदारनाथ शुक्ला, चंद्रदत्त त्रिपाठी और पन्नालाल सिंह ने कहा कि ग्राम न्यायालय तहसील परिसर में नहीं होने से अधिवक्ताओं को दिक्कत होती है। वहीं युवा अधिवक्ता विपिन तिवारी, मनोज दूबे और मिथिलेश पांडेय ने कहा कि ग्राम न्यायालय को तहसील परिसर में ही संचालित किया जाना चाहिए। इससे अधिवक्ताओं के बैठने की समस्या भी दूर होगी और वादकारियों को भी एक ही परिसर में न्यायिक कार्य से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed