फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Land of 1914 farmers from 12 villages will be taken for 35 km highway

Mirzapur News: 35 किमी हाईवे के लिए 12 गांवों के 1914 किसानों की ली जाएगी जमीन

Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Land of 1914 farmers from 12 villages will be taken for 35 km highway
चुनार। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को चुनार तहसील के सभागार में किसानों के साथ बैठक कर एसएच 150 हाईवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि लालगंज, मड़िहान, अहरौरा को जोड़ने वाले 35 किलो मीटर सड़क के लिए 12 गांवों के 1914 काश्तकारों की 11.0706 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट का चार गुना और शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट से दो गुना मुआवजा भू स्वामियों को दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क के लिए चुनार तहसील के खम्हवा जमती, रामपुर सक्तेशगढ, कोटिलवा, बलुआ बजाहुर, जंगलमहाल, पट्टी कला, मानिकपुर, रामपुर, शेखवा, बैरमपुर सहित 12 गांवों की जमीन ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो वह दे सकता है। उसका निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, एसडीएम न्यायिक संजीव कुमार यादव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमरकांत, तहसीलदार गरिमा, मुन्ना लाल, अनिल कुमार, मनोरमा, उमाकांत, बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed