फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer killed in accident, brother-in-law and brother injured

हादसे में मजदूर की मौत, जीजा व भाई घायल

Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laborer killed in accident, brother-in-law and brother injured
लालगंज-कलवारी मार्ग पर कठवार गांव के सामने शुक्रवार को देर रात पेट्रोल पंप के पास बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में दो पहिया सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गई। जहां इलाज के दौरान चिकित्सक ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अदवा कालोनी अहुगी गांव निवासी शिवशंकर (29) अपने भाई प्रेम सागर (24) व भीरपुर गांव के निवासी जीजा धर्म कुमार (35) के साथ लालगंज क्षेत्र के दुबार गांव स्थित बहन के पुत्र के जन्मदिन में शामिल होने गए थे। जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कठवार गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बाइक चला रहे शिव शंकर को गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना राते में किसी ने एंबुलेंस को दी। इसके बाद एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शिवशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने थानाध्यक्ष राम नारायण राम को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवशंकर पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वे मजदूरी करके परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करते थे। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल बाइक सवार शिवशंकर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed